Navodaya Vidyalaya Teacher Vacancy 2025 नवोदय विद्यालय समिति में शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवारों को केंद्रीय विद्यालय की तरह ही राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित चयन प्रक्रिया को पास करना होता है।
नवोदय विद्यालय समिति भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत संचालित होती है।
और ग्रामीण क्षेत्रों में मेधावी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करती है।
इस समिति में शिक्षक बनने की संपूर्ण जानकारी पोस्ट में नीचे बताई जा रही है।
नवोदय विद्यालय में शिक्षक पदों के प्रकार :-
नवोदय विद्यालय समिति में विभिन्न प्रकार की शिक्षक पद उपलब्ध हैं जो निम्नलिखित है :-
- प्राचार्य
- सहायक आयुक्त
- पोस्टग्रेजुएट टीचर
- प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक
- म्यूजिक, आर्ट, पीईटी और लाइब्रेरियन जैसे विशेष पद।
- प्रारंभिक शिक्षक
शिक्षक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता
PGT शिक्षक:-
- संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री।
- बी. एड. या समकक्ष डिग्री।
TGT शिक्षक :-
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन।
- बी. एड. और CTET क्वालिफाइड।
पीईटी, म्यूजिक, आर्ट टीचर :-
- संबंधित विषय में डिप्लोमा या डिग्री।
शिक्षक पद के लिए आयु सीमा :-
PGT टीचर :- अधिकतम 40 वर्ष।
TGT टीचर :- अधिकतम 35 वर्ष।
आरक्षित वर्ग के आवेदन कर्ताओं और महिला वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
नवोदय विद्यालय शिक्षक भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन निम्न प्रकार से किया जाएगा :-
1. लिखित परीक्षा :-
- यह परीक्षा ऑनलाइन (CBT) मोड में आयोजित की जाती है।
- इसमें विषय विशेषज्ञता, पेडागोजी, सामान्य जागरूकता, रिजनिंग और अंग्रेजी/हिंदी पर आधारित प्रश्न होते हैं।
2. साक्षात्कार :-
- लिखित परीक्षा पास करने के बाद चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।
- साक्षात्कार में शिक्षण कौशल, विषय ज्ञान और प्रशासनिक क्षमता की जांच की जाती है।
3. दस्तावेज सत्यापन :-
- उम्मीदवारों का अंतिम चयन से पहले सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है।
आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया :-
नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन करें।
आवेदन शल्क :-
- PGT :- ₹1800(संभावित)
- TGT :- ₹1500(संभावित)
- आरक्षित वर्गों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें:-
- ऑनलाइन आवेदन फार्म भरे।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें (फोटो/ सिग्नेचर/ शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि )
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखें।
PGT/ TGT पद का परीक्षा पैटर्न :-
- भाग 1 – हिंदी और अंग्रेजी (भाषा योग्यता)।
- भाग 2 – सामान्य जागरूकता और रिजनिंग।
- भाग 3 – शिक्षण पद्धति (पेडागॉजी)।
- भाग 4 – विषय विशेषज्ञता।
- कल प्रश्न 150 समय अवधि 2.5 घंटे।
साक्षात्कार में विषय :-
- शिक्षण कौशल
- विषय ज्ञान
- छात्रों को प्रोत्साहित करने की क्षमता।
शिक्षक पद के लिए वेतन संरचना :-
PGT :- ₹47600 – ₹151100 (लेवल-8)
TGT :- ₹44900 – ₹142400(लेवल -7)
प्राचार्य :- ₹78800 – ₹209200(लेवल-12)
अन्य भत्ते :- मकान किराया भत्ता, चिकित्सा सुविधा, शिक्षा भत्ता आदि।
Important Links
नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट :- Click Here
CTET की जानकारी :- Click Here